Shopping Cart
×

Live Classes

Use RIDOFF10 for an extra 10% OFF

Astrology Jyotish Upaay: बुरे सपनों के कारण नहीं आती नींद, करें ये ज्योतिष उपाय

Astrology Tips: रात में सोते समय कई लोगों को बुरे और डरावने सपने आते हैं। ये सपने व्यक्ति को इतना डरा देते हैं या परेशान कर देते हैं जिससे कि वे सो नहीं पाते। ज्योतिष में इस समस्या के समाधान के बारे में बताया गया है।

मुख्य बातें

  • उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर सिर करके न सोएं
  • रात में सोने से पहले जरूर धोएं हाथ-पांव
  • बुरे सपनों से मुक्ति के लिए सिरहाने रखें तीन मोरपंख

Astrology Remedies for Scary Dreams: रात को सोते समय कई लोगों को नींद में सपने आते हैं। जोकि स्वाभाविक है। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के हो सकते हैं। लेकिन चिंता तब बढ़ जाती है जब व्यक्ति को रात में सोते समय हमेशा ही बुरे और डरावने सपने आते हों। इससे व्यक्ति डर जाता है और उसकी नींद खुल जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार नींद में सपने आने के कई कारण होते हैं। ये सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं।

लेकिन बुरे और डरावने सपने देखने के बाद व्यक्ति इतना डर जाता है कि वह सो नहीं पाता और इसके कारण वह तनाव में आ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष में कुछ उपायों को बारे में बताया गया है। जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इन उपायों से मिलेगी बुरे सपनों से मुक्ति

  • रात में यदि आपको बुरे सपने आते हैं और इस कारण नींद में कठिनाई आती है, तो आप सोने से पहले अपने हाथ पैर धोएं। फिर किसी आसन में बैठकर 108 बार इस मंत्र का जाप करें। वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज:। तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वपन: सुखदो भवेत्।।
  • छोटी सी फिटकरी में बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान छिपा है। यदि आपको रात में बुरे सपने दिखाई देते हैं तो सोते समय एक काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी डालकर पोटली बना लें। इसे अपने सिरहाने या बिस्तर के नीचे रख दें। इससे डरावने सपने नहीं आते हैं।
  • कुछ लोगों के मन में डर बैठा रहता है और इन्हें अकारण ही अनजान भय सताते हैं। ऐसे लोगों को भी रात में सोते समय बुरे सपने दिखाई पड़ते हैं। ऐसे व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और पूजा में हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। रात को सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत ही सोना चाहिए।
  • ज्योतिष के अनुसार सोने से पहले सिरहाने के नीचे तीन मोरपंख रख दें। इसससे भी व्यक्ति को बुरे सपने नहीं आते।
  • बुरे और डरावने सपनों के कारण व्यक्ति भयभीत हो जाता है और इससे नींद में बाधा उत्पन्न होती है। यदि आप सुकून भरी नींद चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार भूलकर भी उत्तर और पश्चिम दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए।

क्यों आते हैं बुरे व डरावने सपने

ज्योतिष ने इस बात का जिक्र किया गया है कि आखिर व्यक्ति को बुरे सपने क्यों आते हैं। बुरे सपने आने के कई कारणों में एक कारण है नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह। घर पर नकारात्मक शक्तियां या नकारात्मक ऊर्जा होने से भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। इसके अलावा कुंडली में पितृदोष होने से भी बुरे सपने आते हैं। कुछ लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं और खाने के जूठे कण को वहीं छोड़ देते हैं। इससे भी लोगों को रात में सोते समय बुरे सपने आते हैं।

CREDIT: Times Now Navbharat

On Key

Related Posts

Yoga and Postnatal Recovery

Welcoming a new life into the world is one of the most incredible experiences a woman can have. But it is also a time of

Fitness Secrets of Jhanvi Kapoor

Staying fit and healthy is an important aspect of our lives and we can take inspiration from celebrities like Jhanvi Kapoor who maintains a fit

0 Your cart close